वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 मार्च तक बढ़ा दी है। अब दोनों आरोपितों की अगली पेशी कोर्ट में 21 मार्च को होगी।
रांची। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई।
कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 मार्च तक बढ़ा दी है। अब दोनों आरोपितों की अगली पेशी कोर्ट में 21 मार्च को होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जबकि भानु को 12 दिनों रिमांड लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया था। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6/2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपित बनाया गया है।